Dev Uthani ekadashi 2024 date:

देव दीपावली या देवउठनी एकादशी Dev Uthani ekadashi 2024: हमनें हमारें पिछले लेखों में बहुत सी एकादशी के बारे में आपको जानकारी उपलब्ध करवाई जैसे कि- देवशयनी एकादशी 2024, मोहिनी एकादशी, निर्जला एकादशी और विजया एकादशी आदि.. इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए आज हम आपको देवउठनी एकादशी के विषय में आपको बतानें जा रहें हैं।

Dev Uthani ekadashi 2024 date

Dev Uthani ekadashi 2024 जानें देवउठनी कब हैं पूजन मुहूर्त, व्रत पारण समय...

Dev Uthani ekadashi 2024: यूं तो सभी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती हैं किन्तु ये एकादशी सनातन धर्म में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं इसे हम प्रबोधिनी एकादशी या देवोत्थान एकादशी या फिर देव दीपावली के नामों से भी जानते हैं। देवउठनी एकादशी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन मनाईं जाती हैं इस दिन भगवान विष्णु चार माह की नींद से जागते हैं इस विशेष दिन मन्दिरों और घरों में देवों को जगाया जाता हैं और लक्ष्मी नारायण की पूजा की जाती हैं इसी दिन तुलसी विवाह भी किया जाता हैं और सनातन धर्म को मानने वाले इस दिन से ही मांगलिक कार्य करना शुरू कर देते हैं। देवउठनी एकादशी दीपावली के 15वें दिन मनाईं जाती हैं। यह दिन उत्तर प्रदेश के काशी में विशेष रूप से मनाया जाता हैं मान्यता अनुसार इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था। इस खुशी में देवताओं ने काशी में दीप जलाकर उत्सव मनाया था।

Dev Uthani ekadashi 2024: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी आती हैं इस वर्ष 12 नवंबर 2024 मंगलवार के दिन हैं। शुभ मुहूर्त:- एकादशी तिथि 11 नवंबर को सायंकाल 06: 46 मिनट से आरंभ होगी और एकादशी तिथि का समापन 12 नवंबर को सायंकाल 04:04 मिनट पर होगा।

देव उठनी एकादशी के शुभ योग:-

Dev Uthani ekadashi 2024: इस साल देवउठनी एकादशी पर रवि योग व सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा हैं। ज्योतिष शास्त्र में इन योगों को अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता हैं। 1. रवि योग प्रातः 06:42 मिनट से प्रातः 07:52 मिनट तक रहेगा। 2. सर्वार्थ सिद्धि योग प्रातः 07:52 मिनट से अगले दिन प्रातः 05:50 मिनट तक रहेगा।

देवउठनी एकादशी पूजन का शुभ मुहूर्त:-

Dev Uthani ekadashi 2024: 1. ब्रह्म मुहूर्त - 04:55 a.m से 05:48 a.m 2. प्रातःकाल मुहूर्त - 05:21 a.m से 06:41 a.m 3. अभिजित मुहूर्त - 11:43 a.m से 12:26 a.m 4. विजय मुहूर्त - 01:52 p.m से 02:35 p.m 5. गोधूली मुहूर्त - 05:28 p.m से 05:54 p.m 6. सायाह्म सन्ध्या 05:28 p.m से 06:47 p.m

देवउठनी एकादशी पर राहुकाल समय:-

Dev Uthani ekadashi 2024: जैसा कि राहुकाल को अशुभ काल माना जाता हैं, इस अवधि में शुभ कार्यों की मनाही होती हैं। देवउठनी एकादशी के दिन राहुकाल अपराह्न 02:46 मिनट से शाम 04:07 मिनट तक रहेगा। इस दिन भद्राकाल प्रातः 06:41 मिनट से शाम 04:04 मिनट तक रहेगी।

देवउठनी एकादशी व्रत पारण समय:-

Dev Uthani ekadashi 2024: देवउठनी एकादशी व्रत का पारण 13 नवंबर 2024 को किया जाएगा। व्रत पारण का शुभ मुहूर्त 13 नवंबर को प्रातःकाल 06:42 मिनट से प्रातः 08:51 मिनट तक रहेगा।

नोटः- 'इस लेख में दी गई जानकारी, सामग्री, गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं हैं। सूचना के विभिन्न माध्यमों, ज्योतिषियों, पंचांग, प्रवचनों, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना हैं, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

CONCLUSION- आज हमनें हमारें लेंख- Dev Uthani ekadashi 2024 date: के माध्यम से आपको इस विशेष एकादशी के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई आशा करते हैं कि आपको हमारा ये लेख पसंद आयेगा धन्यवाद।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.